बंद करे

उर्स राजगढ़

दरगाह शरीफ
  • आयोजन का समय: March
  • महत्व:

    हज़रत बाबा बदख़्शानी र.अ. के नाम से मशहूर बुज़ूर्ग सूफ़ी (पीरे तरीक़त) जिनका आस्ताना (दरगाह शरीफ़) शहर राजगढ़ तहसील व जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में स्थित है। प्रतिवर्ष 10 से 12 मार्च को दरगाह शरीफ़ पर उर्स का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशो से ज़ायरीन आते है। उर्स के दौरान पूरी रात महफ़िले समा अर्थात क़व्वालियों का कार्यक्रम आयोजित होता है जिसमें देश की मशहूर क़व्वाल पार्टियां सूफ़ियाना कलाम पैश करती हैं। साथ ही एक बड़े मेले का भी आयोजन होता है जिसमें हज़ारों की संख्या में दूकाने व मनोरंजन के साधन आते हैं। सभी धर्म तथा समाज के हज़ारों-लाखों लोग बिना किसी भेदभाव के दरगाह पर हाज़िर होते हैं तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। विगत 100 वर्षों से यह स्थान सर्वधर्म सम्भाव तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है।

  • Festive Attires :

    आध्यात्मिक, प्रतिवर्ष 10 से 12 मार्च